नवोदय विद्यालय डिंडोरी में 12 जाबांजों का एनसीसी में चयन

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

नवोदय विद्यालय डिंडोरी में 12 जाबांजों का एनसीसी में चयन

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​अनुशासन, शौर्य और राष्ट्र सेवा के जज्बे को संजोए हुए, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डिंडोरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी में चयन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर न केवल शारीरिक दक्षता की परीक्षा बना, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपे नेतृत्व गुणों को तराशने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।

​कठिन चुनौतियों को पार कर 12 विद्यार्थियों ने बनाई जगह

​इस चयन प्रक्रिया में कक्षा 9वीं के कुल 82 उत्साही विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चयन समिति ने प्रतिभागियों की क्षमता परखने के लिए कई कड़े मानदंड निर्धारित किए थे जैसे शारीरिक ऊंचाई, वजन और शारीरिक बल का सटीक परीक्षण।

चिकित्सा फिटनेस और शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में प्रदर्शन।
​ कठिन परिस्थितियों में अनुशासन बनाए रखने की क्षमता।

​इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले 12 मेधावी विद्यार्थियों में 7 छात्र और 5 छात्राएं का चयन अंतिम रूप से किया गया।
​चयन शिविर के दौरान 4 एमपीसीटीआर बटालियन के सूबेदार रामाश्रय और हवलदार बृजेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की एनसीसी अधिकारी व चीफ ऑफिसर अनुपमा पी सुंदरम के निर्देशन में कैडेट्स को आने वाले दो वर्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई गई।

​इसमें शामिल प्रमुख बिंदु थे:
​

  • एनसीसी का दो वर्षीय पूर्ण पाठ्यक्रम।
  • ​अनिवार्य शिविरों में भागीदारी।
  • ​नियमित प्रशिक्षण सत्र और लिखित परीक्षाओं की जानकारी।
  • ​एनसीसी के लाभ और दैनिक जीवन व पढ़ाई पर इसके सकारात्मक प्रभाव।
  • ​विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने नव-चयनित कैडेट्स की सराहना करते हुए उन्हें एनसीसी की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि "एनसीसी आपको केवल वर्दी नहीं, बल्कि देश के प्रति अटूट निष्ठा और अनुशासन का पाठ पढ़ाती है।"
​विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती अलका विश्वकर्मा ने सभी चयनित कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नवोदय विद्यालय डिंडोरी में 12 जाबांजों का एनसीसी में चयन | Khabar Digital | Khabar Digital