MP Politics: MP भाजपा में सिंधिया समर्थक की बड़ी बगावत!, किया बहिष्कार

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Politics: MP भाजपा में सिंधिया समर्थक की बड़ी बगावत!, किया बहिष्कार

MP Politics: ग्वालियर अंचल की सियासत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्र में मोदी कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के बीच, ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा के आपातकाल के 51वें वर्ष के कार्यक्रम में भारी बवाल देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक और पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की मौजूदगी में कार्यक्रम का सरेआम बहिष्कार कर दिया और मंच छोड़कर बाहर निकल गए।

नेताओं के फोन पर आए थे पाठक

पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक ने अपने बयान में कहा है कि वे खुद इस कार्यक्रम में नहीं आ रहे थे, बल्कि पार्टी पदाधिकारियों के बार-बार फोन आने और आमंत्रण के बाद ही आपातकाल की 51 वीं वर्षगांठ की प्रदर्शनी में शामिल होने पहुंचे थे। देवेंद्र पाठक का आरोप है कि जब वे सभागार पहुंचे, तो मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रद्युमन सिंह तोमर की उपस्थिति में संगठन के नेताओं ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी। मंच और अग्रिम पंक्ति में लगातार की जा रही उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया।

भाजपा से दे चुके इस्तीफा

बता दे कि सिंधिया समर्थक देवेंद्र पाठक पार्टी के अंदर पुराने नेताओं द्वारा अपनी लगातार की जा रही उपेक्षा और अनदेखी से पीड़ित थे। इसी दर्द के चलते उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। कार्यक्रम से पैर पटकते हुए बाहर निकले देवेंद्र पाठक ने साफ कर दिया है कि वे ग्वालियर भाजपा संगठन के इस दुर्व्यवहार की शिकायत अपने नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली दरबार में करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Politics: MP भाजपा में सिंधिया समर्थक की बड़ी बगावत!, किया बहिष्कार | Khabar Digital | Khabar Digital