भोपाल/खबर डिजिटल/ इंदौर में बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा, जब इंदौर बीजेपी के गुरु माने जाने वाले सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, महिला नेत्री अर्चना जायसवाल, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक मौजूद रहे।
इंदिरा गांधी को बताया अपना आदर्श
कनुप्रिया सत्तन के कांग्रेस में जाने को इंदौर समेत मालवा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि जिस तरह के कई नेता पुत्र बीजेपी के टिकट की लाइन में है, ऐसे में कनुप्रिया के कांग्रेस का दामन थामने को एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले वक्त में बीजेपी के परिवारों में भी इस तरह की संभावना बन गई है।
बीजेपी में कई पदों पर रहे सत्यनारायण सत्तन
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश खाद एवं ग्रामोद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सत्तन इंदौर समेत मध्यप्रदेश की सियासत में एक बड़ा नाम है। यह राजनीतिक बदलाव मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि सत्तन परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा रहा है। वहीं कनुप्रिया हाल के समय में वह मीडिया/न्यूज़ से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय दिखी हैं। साथ ही उन्होंने एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस भी संचालित किया था।







