सतना भाजपा जिला अध्यक्ष हकलाते और तोतलाते है - रितेश त्रिपाठी.. जीतू पटवारी के बयान के बाद बवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सतना भाजपा जिला अध्यक्ष हकलाते और तोतलाते है - रितेश त्रिपाठी.. जीतू पटवारी के बयान के बाद बवाल

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ सतना थप्पड़ कांड की गूंज भोपाल समेत पूरे प्रदेश में आग की तरह फैली है, वहीं इन दिनों सतना भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडे का एक बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडेय ने बयान देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को 'टुच्चा' बोला है। वहीं अब इसके बाद जिले की राजनीति गरमा गई है।

https://twitter.com/i/status/1985380078843219971

कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी का पलटवार
जब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई, और कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी ने कहा कि भगवती पांडे जो एक सम्मानित पद पर हैं, वह भाजपा के जिला अध्यक्ष है, पर उनके द्वारा इतने हल्के शब्दों का प्रयोग किया गया मैं इसकी निंदा करता हूं, और भगवती पांडे जी को यह सलाह देता हूं कि दोबारा वह ऐसे हल्के शब्दों का प्रयोग ना करें, और जहां बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की है, तो वह आपसे बहुत बड़े नेता हैं और कई बार राऊ विधानसभा से चुनाव जीतकर अब कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। वही रितेश त्रिपाठी ने यह भी कहा कि वैसे तो भाजपा जिला अध्यक्ष भी हकलाते और तोतलाते हैं, अब देखना यह होगा कि आखिर यह जुबानी जंग कहां तक जाती है।

https://twitter.com/i/status/1985380590787707117

सांसद गणेश सिंह के थप्पड़ कांड से बढ़ी सियासत
दरअसल, शुक्रवार 31 अक्टूबर को सतना में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया था। दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम से पुलिस परेड ग्राउंड तक आयोजित दौड़ में कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नेताओं और अफसरों ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इससे पहले भाजपा नेताओं ने शहर में रैली निकाली, तो इसी बीच रैली जब सेमरिया चौक पर पहुंची तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते समय नगर निगम की क्रेन मशीन पर चढ़े सांसद गणेश सिंह सीटिंग केबिल में फंस गए और ये सारा वाक्या उसी दौरान का है। इसी दौरान उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-bjp-mp-ganesh-singh-slaps-municipal-worker-video-viral/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सतना भाजपा जिला अध्यक्ष हकलाते और तोतलाते है - रितेश त्रिपाठी.. जीतू पटवारी के बयान के बाद बवाल | Khabar Digital | Khabar Digital