MP News: मध्यप्रदेश के इस जिले में आई नेपाल जैसी बाढ़… सांसद ने की मुख्यमंत्री से चर्चा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP News: मध्यप्रदेश के इस जिले में आई नेपाल जैसी बाढ़… सांसद ने की मुख्यमंत्री से चर्चा

सतना/चित्रकूट/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। पिछले करीब 20 घंटे से जारी भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर है और नदी का जलस्तर खतरे के निशान से कई फीट ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ के तेज बहाव ने रामघाट पर बने पुल को भी अपनी चपेट में ले लिया और पुल टूटकर पानी में बह गया। पूरे चित्रकूट क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है। कई इलाकों में मकानों की पहली मंजिल तक पानी पहुंच चुका है। घरों में पानी भरने के बाद बड़ी संख्या में लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश और गोरगी बांध से पानी आने के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामघाट और भारतघाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ की वजह से 200 से अधिक दुकानें भी पानी में डूब गई हैं। शहर की सड़कों पर कई फीट पानी भरने से सामान्य आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन सड़कों पर आमतौर पर वाहन चलते हैं, वहां अब नावों का सहारा लिया जा रहा है। मंदाकिनी के तेज बहाव में चित्रकूट को नयागांव से जोड़ने वाला करीब 25 फीट ऊंचा बड़ा पुल भी धराशायी होकर बह गया। पुल के बहने का वीडियो भी सामने आया है।

खबर डिजिटल की खबर पर लगी मुहर… 12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी!

घरों और होटलों की छतों पर फंसे लोग
बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने के कारण सैकड़ों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई मकान पहली मंजिल तक पानी में डूब चुके हैं, जबकि मुख्य मार्ग पर करीब 5 से 6 फीट तक पानी जमा होने की जानकारी सामने आई है। कई लोग घरों और होटलों की छतों पर फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। अब तक कई लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी लोग मदद का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने एयर सपोर्ट के संबंध में भी चर्चा की है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को और तेज किया जा सके।

सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री से की चर्चा
चित्रकूट में बिगड़े बाढ़ के हालात को लेकर सतना सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से फोन पर चर्चा की है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और बचाव अभियान तेज करने की मांग की है। सांसद ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम के साथ हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण चित्रकूट का कई स्थानों से संपर्क टूट गया है। ऐसे में प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सांसद की लोगों से अपील
सांसद गणेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे जहां हैं, फिलहाल वहीं सुरक्षित रहें और किसी भी स्थिति में बाढ़ प्रभावित इलाकों की ओर जाने का प्रयास न करें। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

MP के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये… 1 सितंबर को खाते में आएगी राशि

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी