गांजा लेने गए सगे भाइयों पर चाकू से हमला.. एक की मौत, दो घायल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

गांजा लेने गए सगे भाइयों पर चाकू से हमला.. एक की मौत, दो घायल

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ कोलगवां थाना इलाके के बिरला रोड स्थित आईटीआई के पास सोमवार की देर रात सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में जहां बड़े भाई की मौत हो गई वही छोटा भाई घायल है। इनके साथ एक दोस्त भी था जो हमले में बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। मृतक एवं उसका भाई ऑटो चलाते है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

क्या है घटनाक्रम
सिद्धार्थ नगर निवासी प्रलयंक त्रिपाठी पिता पवन त्रिपाठी (23 ) एवं उसका छोटा भाई मयंक त्रिपाठी (22) ऑटो चलाते है। घायल मयंक ने बताया कि सोमवार को प्रलयंक चित्रकूट से और वह सेमरिया से सवारी ले कर बस स्टैंड पहुंचे। दोनों को वहां से नई बस्ती की सवारी मिल गई। मयंक ने बताया कि उसके बड़े भाई गांजा पीने के शौकीन थे। लिहाजा सवारी उतारने के बाद दोनों आईटीआई के पास गांजा लेने पहुंचे जहां किसी बात को ले कर विवाद हो गया। अज्ञात हमलावरों ने दोनों भाइयों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रलयंक को गहरे जख्म लगे और वह लहूलुहान हो कर मौके पर ही गिर गया। छोटा भाई भी इस हमले में घायल हुआ। दोनों भाई किसी तरह कोलगवां थाना पहुंचे। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले कर पहुंची। जहां डाक्टर ने प्रलयंक को मृत घोषित कर दिया। जबकि मयंक का इलाज चल रहा है। इन दोनों भाइयों के साथ नई बस्ती का एक दोस्त शोभित पांडेय भी था जो हमले में बच गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/balaghat-police-seoni-yogesh-rajput-fir-journalists/

बहन ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक प्रलयंक की बहन भानू पांडेय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। भानु ने बताया कि भाइयों के घायल होने की खबर पर वह कोलगवां थाना पहुंची जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने अस्पताल ले जा कर इलाज कराने की बात कही। इसके बाद घायल छोटा भाई मयंक ऑटो से बड़े भाई प्रलयंक को ले का जिला अस्पताल आया। पीछे से पहुंची पुलिस से अस्पताल में मृतक के परिजनों से इसी बात को ले कर बहस भी हुईं। उधर, सूचना मिलते ही सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के घायल छोटे भाई मयंक एवं उनकी बहन भानू से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

गांजा लेने गए सगे भाइयों पर चाकू से हमला.. एक की मौत, दो घायल | Khabar Digital | Khabar Digital