पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या.. सिरदर्द बताकर कराया अस्पताल में भर्ती

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या.. सिरदर्द बताकर कराया अस्पताल में भर्ती

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिरगांव में मामूली विवाद पर पति ने मारपीट कर पत्नी की हत्या कर दी, और गिरने से चोट आने का बहाना कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, मगर पोस्टमार्टम में उसकी पोल खुल गई। लिहाजा पुलिस ने हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने दी जानकारी
टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि रविवार की रात को नशे की हालत में दिलेश आदिवासी 35 वर्ष घर लौटा, और किसी बात पर नाराज होकर पत्नी सोनू आदिवासी 30 वर्ष के साथ मारपीट करने लगा, जिससे नाराज होकर महिला ने ससुराल छोड़कर मायके चले जाने की बात कही। यह सुनकर आरोपी भड़क गया और दोबारा पिटाई कर उसका सिर दीवार से भिड़ा दिया, जिससे सोनू बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी।

पहले कराई झाड़फूंक, फिर लाया अस्पताल
पत्नी के बेहोश होते ही दिलेश घबरा गया और आनन-फानन उसे बगल के गांव में छाड़फूंक कराने ले गया, मगर जब कोई फायदा नहीं हुआ तो जिला अस्पताल ले जाया, और गिरने से सिर में चोट लगने से तेज दर्द होने की जानकारी देकर पत्नी को भर्ती करा दिया। हॉस्पिटल में कुछ देर तक चले उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। सोनू की मौत होने के बाद मेडिकल स्टॉफ ने थाने में सूचना देने के लिए पति को ही भेज दिया, जिस पर मर्ग कायम कर सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को ही पोस्टमार्टम करा दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/former-davv-vc-narendra-dhakad-accuses-son-of-harassment-property-dispute-indore/

तब हरकत में आई पुलिस
मंगलवार को शव परीक्षण करने वाले डॉक्टर ने प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी, जिसमें शरीर पर मारपीट के निशान और सिर को कई बार किसी मजबूत चीज से जबरन भिड़ाने पर आई चोट के कारण मौत की बात लिखी गई थी। यह रिपोर्ट देखते ही पुलिस सकते में आ गई और फौरन गांव जाकर सोनू के ससुराल वालों एवं पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें आरोपी दिलेश के द्वारा आए दिन नशे की हालत में पत्नी से मारपीट करने का खुलासा हुआ।

सुराग मिलने के बाद किया गिरफ्तार
इस सुराग पर युवक को हिरासत में लेते हुए कड़ाई से सवाल-जवाब किए गए, तो उसने पत्नी से मारपीट करने और दीवार में सिर को दीवार से भिड़ा देने का खुलासा कर दिया। ऐसे में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। आरोपी को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक सोनू और दिलेश का विवाह लगभग 12 साल पहले हुए था, जिससे 11 वर्ष का बेटा और 9 वर्ष की बेटी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी