Indore News: सनम के साथ हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम की यादगार रात

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Indore News: सनम के साथ हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम की यादगार रात

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा का यारी जैम इवेंट, जिसे ट्राइब वाइब एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस और प्रमोट किया, 15 नवंबर 2025 को इंदौर के फीनिक्स सिटाडेल मॉल में लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर वापस लौटा। भारत भर में मिली जबरदस्त सफलता के बाद, इस शो ने इंडिया के सबसे पसंदीदा पॉप-रॉक बैंड्स में से एक सनम का जादू इंदौर में भी पहुंचा दिया। इंदौर ने रूमानी धुनों, जबरदस्त परफॉर्मेंस और साथ मिलकर बिताए यादगार पलों से भरी एक शाम का अनुभव किया। इस शाम ने दोस्ती की सच्ची भावना और संगीत की ताकत को बखूबी दिखाया। इवेंट में जबरदस्त माहौल बना, जहां यार एक साथ जुटे, अपनी पसंदीदा धुनों पर झूमे-गुनगुनाए और ऐसी यादें बनाई जिन्हें वो कभी नहीं भूलेंगे।

इंदौर में नजर आई जबरदस्त भीड़
टूर के इंदौर वाले पड़ाव में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। फैन्स सनम बैंड के हिट गानों जैसे : ''गुलाबी आंखें", "लग जा गले", "पहला नशा", "सनम मेनू", "ये रातें ये मौसम", "इश्क बुलावा", और कई दूसरे गानों पर झूमते और साथ-साथ गाते नजर आए। बैंड ने अपनी खास मेलोडी और इमोशन के मिश्रण से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने पुराने, सदाबहार गानों की खूबसूरती को आज के पॉप-रॉक अंदाज़ के साथ जोड़कर अलग-अलग पीढ़ियों को एक साथ जोड़ दिया। पूरा माहौल संगीत, यादों और सच्ची यारी से भरा रहा, जिसने आने वाली म्यूजिकल जर्नी के लिए एक यादगार शुरुआत कर दी।

सनम बैंड ने दी जानकारी
टूर के बारे में बात करते हुए सनम बैंड ने कहा, " इंदौर में यारी जैम के लिए परफॉर्म करना वाकई अविस्मरणीय रहा। क्राउड की एनर्जी और दोस्तों के बीच बनी सच्ची कनेक्शन हमें याद दिलाती है कि हम जो करते हैं, उसे क्यों इतना प्यार करते हैं। यारी जैम उस संगीत का नाम है जो लोगों को एक साथ लाता है, और आज का शो उसी रूह का सच्चा उत्सव था।"

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-56-dukan-clean-street-food-hub-famous-food-market-history/

वरुण कूरीच्च ने जाहिर की खुशी
डियाजियो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और पोर्टफोलियो हेड, मार्केटिंग, वरुण कूरीच्च ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, "संगीत और दोस्ती हमेशा से हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा के दिल में रहे हैं, और यही जुनून यारी जैम के जरिए जिंदा हो उठता है, जो इंडिया की सबसे बड़ी ब्रांडेड म्यूजिक आईपी है। पिछले साल, हमने पांच शहरों में 50,000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा। इस साल, हम यारी जैम को 15 शहरों तक ले जा रहे हैं, एक शानदार लाइन-अप के साथ, जिसमें ऐसे आर्टिस्ट हैं जो आज की पीढ़ी की सोच और उनके म्यूजिक स्टाइल को दिखाते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि असली दोस्ती के जश्न को आगे बढ़ाते हुए हम 1,00,000 से ज्यादा लोगों से जुड़ पाएंगे।"

शोवेन शाह ने सफर को बताया सुहाना
ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट के फाउंडर और सीईओ, शोवेन शाह ने कहा, "इंदौर से इस सफर की शुरुआत करना हमारे लिए बहुत खास था। यह शहर हमेशा से लाइव म्यूजिक के लिए बेहतरीन रहा है और यहां का दर्शक बहुत दिल से, पूरे जुनून के साथ जुड़ता है। हजारों लोगों को एक साथ मिलकर गाते देखना, हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि हम ट्राइबवाइब में ये सब क्यों करते हैं। सनम बैंड को परफ़ॉर्म करते देखना और लोगों को हर एक लफ्ज दिल से गाते हुए सुनना वाकई जादुई अनुभव था। हम इसी तरह की भावनाएं और एनर्जी इस टूर के हर शहर में दोबारा महसूस कराना चाहते हैं। हमारे लिए मकसद है ऐसे पल बनाना जो संगीत थम जाने के बाद भी लोगों के दिलों में लंबे समय तक जिंदा रहें।"

मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम के सभी शो के टिकट अब इंडिया के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर उपलब्ध हैं। हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम अपनी म्यूजिकल जर्नी पूरे भारत में जारी रखे हुए है। जुड़े रहिए, हो सकता है अगला शो आपके शहर में ही हो!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Indore News: सनम के साथ हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम की यादगार रात | Khabar Digital | Khabar Digital