सागर में मनाई देव दीपावली, जलाए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सागर में मनाई देव दीपावली, जलाए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीप

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सागर के चकरा घाट मे सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहरवासियों सहित सामाजिक संगठनो ने झील किनारे को जगमग कर दिया। लोगों ने आकर देवी-देवताओं को प्रणाम कर दीपक की रोशनी से लाख बंजारा झील को रोशन कर दिया।

देव दीपावली का आयोजन
दरअसल नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के द्वारा देव दीपावली का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित सागर सांसद लता वानखेड़े सहित तमाम जनप्रतिनिधि कार्यक्रम मे मौजूद रहे। जिसमें लाखा बंजारा झील किनारे एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीप जलाए गये। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं झील किनारे दीप लेकर पहुंची।

सागर नगर निगम ने किया कार्यक्रम
बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन सागर नगर निगम के द्वारा किया गया था। जिसमें नगर निगम आयुक्त ने शहर के प्रति व्यक्ति से एक दीप लाने की अपील की थी। साथ ही अन्य दीपों की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा की गई थी। कार्यक्रम के दौरान झील के किनारे जमकर आतिशबाजी की गई। साथ भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। फिर गंगा आरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे लोगों का जनसैलाब भी उमड़ पड़ा।

https://twitter.com/i/status/1986408910652309698

आज राम वनवास से लौट आए - गोविंद सिंह राजपूत
कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि लाखा बंजारा झील के पास जनसमूह के हर्ष ओर उल्लास को देखकर लग रहा था कि आज भगवान राम वनवास से लौटकर अयोध्या वापिस आ गए हैं। इस तरह के कार्यक्रम बनारस,अयोध्या सहित उज्जैन और अन्य तीर्थ स्थल पर होते है,इस तरह के आयोजन करने के लिए में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को धन्यवाद करता हूं,उन्होंने कहा कि इस तरह देव दीपावली और दीप दान का यह कार्यक्रम सागर में पहली बार हुआ, और यह कार्यक्रम इतनी भव्यता से होगा, यह किसी ने सोचा नहीं था, जिसका लोगों में जबरदस्त उताह देखने मिला।

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने दी जानकारी
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि देव दीपावली के आयोजन में विशाल जनसमूह की उपस्थिति से यह आयोजन जनभागीदारी का उत्सव बन गया है, हमारे सभी नगर निगम के 900 कर्मचारियों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने लगातार मेहनत कर के इस कार्यक्रम को सफल बनाया, साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम को ओर भी भव्य बनाया उनका भी धन्यवाद करता हूं।

कार्यक्रम में शहर की समाजसेवी संस्थाओं, उत्सव समिति, ऑटो यूनियन, विचार संस्था, गायत्री परिवार, रीगल राईट काउंसिल,राष्ट्रीय हिंदू परिषद, सर्व ब्राह्मण समाज, महाकाल संगठन, अपनत्व सेवा समिति, सिंहस्थ एनजीओ सहित विभिन्न संस्थाओं ने भागीदारी कर इस आयोजन को यादगार बना दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सागर में मनाई देव दीपावली, जलाए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीप | Khabar Digital | Khabar Digital