नशामुक्ति सद्भावना पदयात्रा का हुआ आयोजन… मां भगवती मानव कल्याण संगठन की पहल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नशामुक्ति सद्भावना पदयात्रा का हुआ आयोजन… मां भगवती मानव कल्याण संगठन की पहल

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ नशा समाज को खराब करता है, कई तरह की व्याधियों के साथ-साथ कलह का भी कारण बनता है। बड़े-बड़े महापुरुषों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई है, उन्होंने इससे दूर रहने का ही संदेश दिया, जिसको आगे बढ़ाने का काम मां भगवती मानव कल्याण संगठन कर रहा है, और लोगों से नशे को छोड़ने की अपील करता नजर आ रहा है।

नशे के खिलाफ बड़ी लड़ाई
मां भगवती मानव कल्याण संगठन और सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति सद्भावना पदयात्रा का शनिवार की दोपहर 1 बजे से आयोजन सम्पन्न हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य सागर जिले को शराब और नशामुक्त बनाना है। इस नशामुक्ति पदयात्रा में मां भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला, केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी और सिद्धाश्रम चेतना आरुणी सहित संगठन की माताएं बहने और पुरुष हजारों की संख्या में शामिल हुए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/teacher-vijay-sahu-passes-away-daughters-perform-last-rites-betul/

कई मार्गों से निकली यात्रा
यात्रा इम्मानुअल स्कूल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन चौराहा, गोपालगंज, बस स्टैंड, कोतवाली, तीनबत्ती, जामा मस्जिद, राधा तिराहा स्टेशन रोड और डिम्पल पेट्रोल पंप सहित अन्य मार्गों से निकाली गई। जिसका समापन इम्मानुअल स्कूल मैदान में हुआ। वहीं आयोजकों ने सभी से इस नशामुक्ति अभियान में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नशामुक्ति सद्भावना पदयात्रा का हुआ आयोजन… मां भगवती मानव कल्याण संगठन की पहल | Khabar Digital | Khabar Digital