साधूराम स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का शुभारंभ 28 मार्च को

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

साधूराम स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का शुभारंभ 28 मार्च को

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी - स्कू‍ली बच्चों एवं अभिभावकों को प्रतिस्पर्धी एवं न्यूनतम दरों पर पाठ्य पुस्तकें काॅपियां और गणवेश उपलब्ध करवाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की पहल पर कटनी शहर के सुभाष चौक के समीप स्थित साधूराम उच्चतर मा‍ध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय पुस्त‍क एवं गणवेश मेले का शुभारंभ शनिवार 28 मार्च को होगा। यह तीन दिवसीय मेला प्रतिदिन प्रात: 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पुस्‍तक मेला में सभी निजी स्‍कूलों की किताबें उपलब्‍ध रहेंगी। पुस्‍तकों एवं कापियों के विक्रय के लिए पुस्‍तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों द्वारा करीब 40 से 50 स्‍टॉल लगाये जा रहे हैं। पुस्‍तक मेला में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक संध्‍या का आयोजन भी होगा। इसके अलावा मेला स्‍थल पर व्‍यंजनों के स्‍टॉल भी लगाये जा रहे हैं तथा बच्‍चों के मनोरंजन के साधन भी मेला स्‍थल पर उपलब्‍ध रहेंगे। पुस्‍तक मेला में कैरियर काउंसलिंग भी की जायेगी। बच्‍चों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन के लिए हेल्‍प डेस्‍क भी स्‍थापित किया जायेगा। कलेक्टर तिवारी के निर्देश पर पुस्तक एवं गणवेश मेला में बुक बैंक का स्टॉल लगाया जा रहा है और पुरानी पाठ्य पुस्तकों के संग्रहण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है। बुक बैंक से गरीब और जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जायेंगी।अधिकारियों की लगी ड्यूटी पुस्तक एवं गणवेश मेला के आयोजन की प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर होंगी। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी और जिला परियोजना समन्वयक प्रेमनारायण तिवारी सहित अन्य अधिकारियों को सहयोगी अधिकारियों का दायित्व सौंपा गया है। ये सभी अधिकारी मेला स्थल की संपूर्ण व्यवस्था, स्टॉल बुकिंग, स्टॉल आबंटन, टेंट पंडाल व्यवस्था , सांस्कृतिक कार्यक्रम स्टॉ‍ल के दुकानदारों से समन्वय और पुरानी पुस्तकें प्राप्त कर बुक बैंक के स्टाल की व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी एवं छात्र-छात्राओं के कैरियर काउंसलिंग का दायित्व संभालेंगे। इसके अलावा एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को मेला स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने और नगर निगम से साफ -सफाई का दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए उपायुक्त नगर निगम शैलेष गुप्ता की भी ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेला स्थल में दुकानों को सुरक्षा की जिममेदारी और सुचारू यातायात का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा धनश्री जैन एडीपीसी को मंच व्यवस्था, सभी अशासकीय विद्यालयों से समन्वय, पुस्तक विक्रेता व प्रशासकों से समन्वय, शिकायत निराकरण का कार्य सौंपा गया है। जबकि सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर को मेला स्थल पर एंबुलेंस व्‍यवस्‍था और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं तथा फूड स्टॉल पर विक्रय होने वाली खाद्य सामग्री की जांच का दायित्व दिया गया है ।इसी प्रकार अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग को पुस्तक एवं गणवेश मेला स्थल में विद्युज व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई ह

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

साधूराम स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का शुभारंभ 28 मार्च को | Khabar Digital | Khabar Digital