कटनी की रुचिका झारिया ने 10वीं में मारी बाजी, 91.4% अंक लाकर जिले का बढ़ाया मान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी की रुचिका झारिया ने 10वीं में मारी बाजी, 91.4% अंक लाकर जिले का बढ़ाया मान

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--= मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।इसी कड़ी में कटनी की होनहार छात्रा रुचिका झारिया ने बेहतरीन अंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। Ruchika Jhariya ने कक्षा 10वीं में कुल 500 में से 457 अंक प्राप्त कर 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।रुचिका को इंग्लिश में 97, हिंदी में 87, संस्कृत में 89, गणित में 90 और साइंस में 94 अंक मिले हैं। सोशल साइंस में 76 अंक प्राप्त हुए, जिसे बेस्ट फाइव पद्धति में शामिल नहीं किया गया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने फर्स्ट डिवीजन के साथ डिस्टिंक्शन भी हासिल किया।रुचिका Kids Care Higher Secondary School Katni की छात्रा हैं। उनके पिता अशोक कुमार झारिया और माता गायत्री झारिया ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।पढ़ाई के साथ-साथ रुचिका ने एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट कोर्स में भी भाग लिया और पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन में ‘ए’ ग्रेड हासिल किया, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन जारी किया गया परिणाम केवल तत्काल जानकारी के लिए है। विद्यार्थी 15 अप्रैल से 10 दिनों के भीतर एमपीऑनलाइन के माध्यम से पुनर्गणना या उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए आवेदन कर सकते हैं।कुल मिलाकर इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा है, जो प्रदेश में शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता को दर्शाता है।

कटनी से खबर डिजिटल के लिए संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी की रुचिका झारिया ने 10वीं में मारी बाजी, 91.4% अंक लाकर जिले का बढ़ाया मान | Khabar Digital | Khabar Digital