Railway News: रेलवे भर्ती की PET परीक्षा स्थगित… 31 अगस्त से 3 सितंबर तक जबलपुर में होनी थी परीक्षा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Railway News: रेलवे भर्ती की PET परीक्षा स्थगित… 31 अगस्त से 3 सितंबर तक जबलपुर में होनी थी परीक्षा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), पश्चिम मध्य रेल ने केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना CEN-08/2024 (लेवल-1) के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में आयोजित की जानी थी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि जबलपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेडियम के मैदान में जलभराव की स्थिति बन गई है। मैदान फिलहाल दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता गतिविधियों के लिए सुरक्षित नहीं है। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

नई परीक्षा तिथियों की जल्द होगी घोषणा
RRC पश्चिम मध्य रेल ने स्पष्ट किया है कि PET परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा अलग से आधिकारिक माध्यमों के जरिए की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी नए अपडेट और संशोधित कार्यक्रम के लिए पश्चिम मध्य रेल की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बनेगी नई अंडरग्राउंड टनल… हरिफाटक से महाकाल लोक तक बदलेगी कनेक्टिविटी

मुफ्त रेल यात्रा प्राधिकार का फिलहाल न करें उपयोग
रेलवे प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए द्वितीय श्रेणी मुफ्त रेल यात्रा प्राधिकार को लेकर भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर के साथ यह यात्रा प्राधिकार दिया गया था, वे परीक्षा स्थगित होने के कारण फिलहाल इसका उपयोग कर यात्रा न करें। रेलवे ने चेतावनी दी है कि परीक्षा स्थगित होने के बाद यह यात्रा पास मान्य नहीं रहेगा। अमान्य प्राधिकार का उपयोग कर यात्रा करने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की स्वयं की होगी।

दलालों और फर्जी जॉब रैकेट से सावधान रहने की अपील
रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोहों से सतर्क रहने की भी सलाह दी है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाती है तथा उम्मीदवारों का चयन केवल योग्यता और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे भर्ती और परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल पश्चिम मध्य रेल तथा रेलवे भर्ती से जुड़े आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

Exclusive Report: इंदौर से होगा मोहन सरकार का लिटमस टेस्ट… 45 दिन बाद उपचुनाव!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी