अमेठी में गुलाब जल का व्यवसाय बना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का जरिया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अमेठी में गुलाब जल का व्यवसाय बना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का जरिया

खबर डिजिटल/अमेठी: गुलाब जल का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। इस व्यवसाय में अब बड़े व्यापारियों के साथ, ग्रामीण महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। अमेठी में ऐसी ही आत्मनिर्भरता की एक मिशाल बनी है "रोशनी स्वयं सहायता समूह" की महिलाएं। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अमेठी जिले की ग्राम पंचायत परसावां में गठित "रोशनी स्वयं सहायता समूह" के माध्यम से गुलाब जल के व्यवसाय शुरू किया है। इसकी कमाई से समूह की कई महिलाओं का परिवार भी चल रहा है।

महिलाओं के लिए मिशन शक्ति बना वरदान
"मिशन शक्ति" के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को अपने ही घर पर छोटा-बड़ा व्यवसाय शुरू करने का मौका मिल रहा है। इसके लिए सरकार से आर्थिक सहयोग और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। आजीविका मिशन की सहायता से महिलाओं को गुलाब जल उत्पादन, दूध उत्पादन, सिलाई, खाद्य सामाग्री जैसे छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

भोपाल ड्रग्स मामले में सियासत गर्म, कांग्रेस ने डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप, पढे़ं पूरी खबर.. - Khabar Digital

कम निवेश में फायदे का सौदा
गुलाब जल का उत्पादन सरल तकनीक पर आधारित है, जिसमें कम पूंजी निवेश की जरूरत होती है। छोटे उद्यमी स्थानीय स्तर पर गुलाब की खेती से कच्चा माल प्राप्त कर सकते हैं और गुलाब जल का निर्माण कर सकते हैं। इसका बाजार भी व्यापक है, जिसमें घरेलू बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी अच्छी खासी मांग है। सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाएं इस व्यवसाय को और भी सशक्त बना रही हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि: अगर खाते में नहीं आ रहा योजना का पैसा, तो जानिए कैसे करे अप्लाई - Khabar Digital

ऐसे बनता है गुलाब जल

  • गुलाब की पत्तियों को अच्छी तरह पानी में धो लें ताकि सारी मिट्टी और धूल हट जाए।
  • एक बर्तन में साफ पानी (आरओ वाटर) लेकर इसे गैस पर रखें और गुलाब की पत्तियों को इस पानी में डाल दें।
  • बर्तन में एक स्टील की रैक रखकर उसके ऊपर कोई कटोरी रख दें।
  • बर्तन को ढक दें और किनारों को आटे की लोई से बंद कर दें ताकि स्टीम बाहर न निकल पाए।
  • पानी को धीमी आंच पर उबलने दें। स्टीम बर्तन के अंदर रखी कटोरी में एकत्र हो जाएगी।
  • गैस बंद करने के बाद स्टीम को ठंडा होने दें और फिर इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लें।
  • आपका शुद्ध गुलाब जल तैयार है, जिसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं है।

    गुलाब जल का व्यापार छोटे व्यापारियों और ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। मिशन शक्ति और आजीविका मिशन के तहत इस तरह के छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे न केवल आर्थिक लाभ हो रहा है बल्कि महिलाएं भी सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है। घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ताजे गुलाब के फूल चाहिए होंगे।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी