भोपाल में सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आगाज

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भोपाल में सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आगाज

खबर डिजिटल/भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ₹ नितिन गडकरी शनिवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में "सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों" पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। सेमिनार का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस और मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग के सहयोग से किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की अवसंरचना परियोजनाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा, "यह सेमिनार मध्यप्रदेश की अवसंरचना विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्रदेश की निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी।" उन्होंने आगे कहा कि यह सेमिनार तकनीकी नवाचारों और सामग्रियों के उपयोग के साथ-साथ अनुबंध निष्पादन के नए तरीकों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। सेमिनार में देशभर के विशेषज्ञ नवीनतम तकनीकों और सामग्रियों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

सेमिनार के पहले दिन, चर्चा का मुख्य केंद्र प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पुल निर्माण में नई मशीनरी, और सड़क निर्माण में नई सामग्रियों का उपयोग रहा। साथ ही, सड़क सुरक्षा और परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों के उपयोग पर भी गहन चर्चा होगी।

दूसरे दिन, ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंधों की संरचना और अनुबंध निष्पादन में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ ठेकेदारों और सहायक अभियंताओं की भूमिकाओं पर भी विचार-विमर्श करेंगे। सेमिनार का समापन पैनल चर्चा के साथ होगा, जिसमें सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता में सुधार करना और समयबद्ध तरीके से टिकाऊ अवसंरचना का विकास सुनिश्चित करना है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी