सड़क नहीं तो सफर नहीं: कुटेली दादर में फूटा आक्रोश, NH-45 पर घंटों थमी पहियों की रफ्तार

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

सड़क नहीं तो सफर नहीं: कुटेली दादर में फूटा आक्रोश, NH-45 पर घंटों थमी पहियों की रफ्तार


डिंडौरी/खबर डिजिटल/शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, जिले के अंतर्गत आने वाले करंजिया विकासखंड के उमरिया वन ग्राम कुटेली दादर में आज विकास की दावों की जमीनी हकीकत सामने आ गई। नेशनल हाईवे NH-45 अमरकंटक–जबलपुर मार्ग की अत्यंत जर्जर हालत से नाराज होकर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। सड़क पर फैले भ्रष्टाचार और बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों ने 'चक्का जाम' कर दिया, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए।

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

​सड़क पर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह हाईवे अब केवल कागजों पर ही 'नेशनल हाईवे' बचा है, हकीकत में यह जानलेवा गड्ढों का समूह बन चुका है। ​सड़क के बीचों-बीच इतने गहरे गड्ढे हैं कि बरसात के बिना भी वहां जलभराव की स्थिति बनी रहती है।

Kunal Choudhary: कुणाल चौधरी के बिगड़े बोल, सस्ता नशा करता है शिवराज

​ खराब सड़क के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ​ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को कई बार लिखित में आवेदन दिया गया, लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन देकर भूल जाते हैं। ​"सड़क की हालत इतनी खराब है कि बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन गया है। जब तक ठोस काम नहीं होता, हम चुप नहीं बैठेंगे।"

​पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम

​चक्का जाम की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। दोनों ओर वाहनों की मील लंबी कतारें लग चुकी थीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों को सुना और संबंधित विभाग से बात कर जल्द से जल्द गड्ढों को भरने और सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया।चकाजाम करीब 5 घंटे चला। अधिकारियों के लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

MP Nagariya Nikay Chunav: कब होंगे एमपी में नगरीय निकाय चुनाव? सामने आई तारीख!

​ काम शुरू नहीं हुआ तो बंद करेंगे पूरा जिला

​ग्रामीणों ने स्पष्ट लहजे में प्रशासन को चेतावनी दी है कि यह विरोध केवल एक शुरुआत है। यदि अगले कुछ दिनों के भीतर धरातल पर सड़क सुधार का काम शुरू नहीं होता है, तो पूरा क्षेत्र उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगली बार केवल सड़क जाम नहीं होगी, बल्कि उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Digvijay vs Uma Bharti: दिग्विजय बनाम उमा भारती, 27 साल पुरानी फिर खुली फाइल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी