रीठी हत्याकांड का खुलासा: फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रीठी हत्याकांड का खुलासा: फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी- थाना रीठी क्षेत्र के पारधी डेरे में हुए जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए फरार आरोपियों को बिहार के पटना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को ग्राम बूढ़ा ललितपुर निवासी डिजाईन बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारधी सहित अन्य लोगों ने उसके पति उन्हत्तर पारधी को ऑटो से उतारकर अपने साथ ले गए और चाकू व बका से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को पहाड़ी के नीचे गड्ढे में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।घटना के बाद सभी आरोपी पारधी समुदाय के साथ डेरा छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिहार के पटना जिले में छिपे हुए हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पटना पहुंचकर गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई और घेराबंदी कर पांच आरोपियों—मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, अजूबा पारधी, ओकीन पारधी और सोजन पारधी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाकर न्यायालय में पेश किया। साथ ही उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 चाकू, 1 बका, 1 डंडा और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

रीठी हत्याकांड का खुलासा: फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital