किसानों से खिलवाड़ महंगा पड़ा! बिना लाइसेंस बीज बेचने वाले पर रीठी थाने मे एफ आई आर दर्ज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

किसानों से खिलवाड़ महंगा पड़ा! बिना लाइसेंस बीज बेचने वाले पर रीठी थाने मे एफ आई आर दर्ज

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- Rithi Illegal Seed Sale FIR जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने अवैध बीज कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रीठी क्षेत्र में कृषि विभाग की छापेमारी के दौरान बिना वैध लाइसेंस धान बीज का भंडारण और बिक्री करते पाए जाने पर पाण्डेय कृषि केंद्र के संचालक प्रभात पाण्डेय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार, बीज निरीक्षक मुकेश लोधी ने 8 जुलाई को ग्राम मुहास स्थित पाण्डेय कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच में बिना लाइसेंस धान बीज का भंडारण और विक्रय किया जाना पाया गया। मौके से कुल 7 क्विंटल धान बीज जब्त किए गए, जिनमें सुपर गंगा कावेरी (आईआर-64) और अन्नदाता सीड्स के विभिन्न वैरायटी के बीज शामिल हैं।कृषि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उप संचालक कृषि की शिकायत पर रीठी थाने में संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस बीज, खाद और कीटनाशकों का भंडारण या विक्रय करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों से भी केवल अधिकृत विक्रेताओं से बीज खरीदने और खरीद की पक्की रसीद लेने की अपील की गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

किसानों से खिलवाड़ महंगा पड़ा! बिना लाइसेंस बीज बेचने वाले पर रीठी थाने मे एफ आई आर दर्ज | Khabar Digital | Khabar Digital