रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ जिले में आसमान में छाए संकट के बादल के कारण बारिश और तेज हवाओ का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेत से खलिहान तक धान खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है। आलू सहित अन्य की फसल का भी यही हाल है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की गुहार लगाई है।
मोथा चक्रवात का असर
मोथा चक्रवात के चलते रीवा जिले के त्योंथर तहसील साहित सहित पूरे तहसील इलाके तेज हवाओ के साथ रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण आम जन जीवन प्रभावित तो हुआ है, इस बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों पर प्रकृति की मार भी पड़ रही है। अगर बात करे तो त्यौंथर तहसील के ज्यादातर हिस्सों में किसी किसान की फसल खलिहान में खराब हो रही है, तो किसी की खेत में कटाई के बाद ख़राब हो रही है, तो कुछ धान की फसल खेत में गिर गई है। जिससे किसान चिंतित हैं और अभी भी रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं किसानों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को किसानों का मसीहा बताते हुए गुहार लगाई है कि हम किसानों की साल भर की मेहनत खराब होने के कगार पर तो कृपया अति शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।
कब होगी किसानों की मांग पूरी
प्रशासन की तरफ से किसानों की मांग पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है, हालांकि अब देखना होगा कि किसानों की मांग कब तक पूरी हो पाती है।







