Rewa trading scam: 31 लाख की ठगी, इंदौर से 9 आरोपी गिरफ्तारबड़ी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Rewa trading scam: 31 लाख की ठगी, इंदौर से 9 आरोपी गिरफ्तारबड़ी

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ Madhya Pradesh के Rewa जिले में ट्रेडिंग के नाम पर 31 लाख रुपये की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। चोरहटा थाना पुलिस ने साइबर टीम की मदद से Indore के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नोट गिनने की मशीनें, एक कार, नगद राशि और महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

डिंडोरी बिलगढ़ा बांध में अवैध ब्लास्टिंग, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार - Khabar Digital

मामला चोरहटा थाना क्षेत्र के बहुरीबांध गांव का है। पीड़ित कौशल प्रसाद तिवारी को एक कथित ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फोन कॉल आया। आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 31 लाख रुपये जमा करवा लिए। भरोसा कायम करने के लिए गिरोह ने State Bank of India की रीवा मुख्य शाखा के सामने एक व्यक्ति के माध्यम से 10 लाख रुपये नकद भी भिजवाए।

इसके बाद मुनाफे की बड़ी राशि दिलाने के नाम पर करीब साढ़े 13 लाख रुपये की प्रोसेसिंग फीस मांगी गई। इस पर पीड़ित को ठगी का संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/damoh-forest-news-ax-attack-on-forest-guard-in-tiger-reserve/

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों का सुराग लगाया और इंदौर में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 3 नोट गिनने की मशीनें, एक नेक्सॉन कार, लगभग 51 हजार 500 रुपये नकद और 15 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय हो सकता है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Madhya Pradesh Hindi News, मध्य प्रदेश समाचार, MP Latest News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी