कलेक्टर प्रतिभा पाल की सौगात… 11 सुपर बीएलओ को दिया मूवी टिकट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर प्रतिभा पाल की सौगात… 11 सुपर बीएलओ को दिया मूवी टिकट

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए निर्धारित समय सीमा 4 दिसम्बर से 14 दिन पहले ही 11 बीएलओ ने मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाईजेशन का सौ फीसदी काम पूरा कर लिया है। इनमें विधानसभा क्षेत्र सेमरिया के पांच, सिरमौर के दो, रीवा के तीन और मनगवां के एक बीएलओ शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने इन सभी बीएलओ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया।

सुपर बीएलओ को मिला इनाम
सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र तथा परिवार सहित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी घूमने एवं फिल्म के टि‍कट ईनाम के रूप में प्रदान किए गए। कलेक्टर तथा अपर कलेक्टर ने इन्हें प्रशस्ति पत्र और ईनाम प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि आप सभी ने कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास करके लक्ष्य को समय से पहले 14 दिन पहले ही प्राप्त करके अन्य सभी बीएलओ के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। सही रणनीति, सही तैयारी और अच्छे प्रयासों से यह सफलता मिली है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-simariya-class-11-girl-suicide-school-allegations/

इन्होंने पूरा किया कम दिन में काम
समारोह में विधानसभा क्षेत्र सेमरिया के मतदान केन्द्र क्रमांक 25 के बीएलओ राकेश कुमार गौतम, मतदान केन्द्र क्रमांक 88 खारा के बीएलओ चन्द्रमौल सिंह, मतदान केन्द्र क्रमांक 96 चचाई के बीएलओ सुरसरी प्रसाद रावत, मतदान केन्द्र क्रमांक 155 के बीएलओ सुखेदव सिंह एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 41 जिवार के बीएलओ रामलखन शर्मा को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र सिरमौर के मतदान केन्द्र क्रमांक 191 जोकहा के बीएलओ रामकृष्ण शर्मा तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 201 बैकुंठपुर के बीएलओ रामदयाल नामदेव को भी सम्मानित किया। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र रीवा के मतदान केन्द्र क्रमांक 22 अजगरहा के बीएलओ समरजीत सिंह तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 21 अजगरहा के बीएलओ अनीता तिवारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 230 भटलो के बीएलओ मिथिलेश चतुर्वेदी को सम्मानित किया। मनगवां विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 125 हकरिया के बीएलओ रामलोचन कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम दृष्टि जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कलेक्टर प्रतिभा पाल की सौगात… 11 सुपर बीएलओ को दिया मूवी टिकट | Khabar Digital | Khabar Digital