रीवा न्यूक्लियर प्लांट का विरोध तेज… उमंग सिंघार ने विमला कोल के परिवार को दी एक लाख की सहायता

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

रीवा न्यूक्लियर प्लांट का विरोध तेज… उमंग सिंघार ने विमला कोल के परिवार को दी एक लाख की सहायता

रीवा/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर विरोध जारी है। जल सत्याग्रह के दौरान आदिवासी महिला विमला कोल की मौत के बाद यह मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। रविवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और प्लांट के विरोध में आवाज उठाने की बात कही।

विधानसभा में मुद्दा उठाने का ऐलान
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उमंग सिंघार ने कहा कि रीवा में न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाने की बात कही। सिंघार ने कहा कि स्थानीय लोगों की चिंताओं और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

विमला कोल की मौत की रिपोर्ट पर अधिकारियों से सवाल
मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने तहसीलदार ललन और नायब तहसीलदार बिंदु तिवारी से विमला कोल की मौत से संबंधित रिपोर्ट अब तक नहीं भेजे जाने पर सवाल किए। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। तहसीलदार ने मौखिक रूप से रिपोर्ट भेजे जाने की बात कही।

रीवा के शत्रुघ्न सिंह बघेल को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान… ‘अशोका अवार्ड 2026’ से हुए सम्मानित

महिला की मौत को लेकर अलग-अलग दावे
विमला कोल की मौत के मामले में प्रशासन और परिजनों के बयानों में अंतर सामने आया है। प्रशासन के मुताबिक, महिला की मौत गिरने से हुई, जबकि परिजनों का कहना है कि जल सत्याग्रह के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।मौत की परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

जमीन, पानी और पर्यावरण को लेकर ग्रामीणों की चिंता
प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर स्थानीय ग्रामीण जमीन, जल स्रोतों, पर्यावरण और ग्रामसभा की सहमति जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
प्लांट के विरोध और विमला कोल की मौत के मामले ने क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है। अब इस मामले में प्रशासन की जांच और सरकार के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने की स्कूलों में रामायण पढ़ाने की वकालत.. सपा नेता तौकीर निजामी ने संविधान से तुलना करने पर उठाए प्रश्न

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी