Rewa Accident News: नगर निगम कचरा वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Rewa Accident News: नगर निगम कचरा वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ रीवा में नगर निगम के कचरा वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार नगर निगम का कचरा वाहन पहड़िया गांव से कचरा डंप कर रीवा लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कचरा वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर निगम आयुक्त ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी