त्योहारी सीजन को देखते हुए, रीवा से मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन दिसम्बर तक चलेगी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

त्योहारी सीजन को देखते हुए, रीवा से मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन दिसम्बर तक चलेगी

भोपाल/ खबर डिजिटल/ त्योहारी सीजन के शुरुआती दौर में ही रेलवे ने रीवा से मुंबई तक चलने वाली 2 स्पेशल ट्रेनों को तय तारीख से बढ़ाकर दिसम्बर तक कर दिया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 13-13 ट्रिप की विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। विस्तारित स्पेशल ट्रेन के कोच सरंचना, समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विस्तारित अवधि का विवरण निम्नानुसार हैं - रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02187 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक (गुरुवार) स्पेशल, जो दिनांक 25.09.2025 तक अधिसूचित है, अब दिनांक 02.10.2025 से 25.12.2025 तक और चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पमरे के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरती है। (13 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 02188 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक (शुक्रवार) स्पेशल, जो दिनांक 26.09.2025 तक अधिसूचित है, अब दिनांक 03.10.2025 से 26.12.2025 तक और चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पमरे के हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है। (13 सेवाएं)

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे इस स्पेशल ट्रेन की विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाएँ। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस विस्तारित स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।

स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी