नारियल लेकर दंडवत पहुँचा युवक, सड़क की मांग पर जनसुनवाई में अनोखा विरोध

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

नारियल लेकर दंडवत पहुँचा युवक, सड़क की मांग पर जनसुनवाई में अनोखा विरोध

रीवा। मंगलवार को रीवा कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में उस समय अलग दृश्य देखने को मिला, जब एक युवक हाथ में नारियल लेकर दंडवत करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुँचा। युवक का कहना है कि गांव में वर्षों से सड़क निर्माण अधूरा है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायतकर्ता धनेश सोनकर जवा जनपद की ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 का निवासी है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022 से सड़क निर्माण को लेकर कई बार टेंडर प्रक्रिया हुई, लेकिन निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका।

उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई: लालपुर और नरसिंह घाट के आश्रम हटाए गए - Khabar Digital

अधूरी सड़क के कारण बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

धनेश सोनकर का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रशासन तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए उन्होंने यह अनोखा तरीका अपनाया और नारियल लेकर दंडवत होते हुए जनसुनवाई में पहुंचे।

जनसुनवाई में मौजूद लोगों के बीच यह विरोध चर्चा का विषय बना रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

पहाड़ काटकर गांव तक पहुंचाया पानी, महिला सरपंच की पहल बनी मिसाल - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नारियल लेकर दंडवत पहुँचा युवक, सड़क की मांग पर जनसुनवाई में अनोखा विरोध | Khabar Digital | Khabar Digital