​रीवा: गैस गोदाम में अवैध रिफिलिंग करते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी, संचालक ने दो को निकाला, जांच शुरू

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

​रीवा: गैस गोदाम में अवैध रिफिलिंग करते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी, संचालक ने दो को निकाला, जांच शुरू

अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक तरफ जहां आम जनता गैस संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर आपदा को अवसर में बदलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की चर्चित पॉपुलर गैस एजेंसी के गोदाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिले के प्रशासनिक अमले और गैस वितरण प्रणाली की पोल खोलकर रख दी है।

​गोदाम बना अवैध रिफिलिंग का अड्डा

​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी सुरक्षित मानकों को ताक पर रखकर गोदाम के भीतर ही खाली सिलेंडरों में गैस भरने का काम कर रहे हैं। इस अवैध खेल के जरिए उपभोक्ताओं के हक पर डाका डाला जा रहा था। नियमों के विरुद्ध जाकर एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस पलटने का यह जोखिम भरा काम खुलेआम किया जा रहा था।

https://khabardigital.com/chhattisgarh/cg-news-young-man-dies-of-electrocution-while-fishing/

​कम वजन और कालाबाजारी का आरोप

​इस पूरे मामले में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह है उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी। आरोप है कि रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में निर्धारित वजन से 1 से 2 किलो कम गैस भरी जा रही थी। इसके बावजूद ग्राहकों से मनमानी कीमतें वसूली जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, ये अवैध सिलेंडर चोरी-छिपे होटलों और रसूखदार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ऊंची कीमतों पर सप्लाई किए जा रहे थे, जबकि आम उपभोक्ता लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करता रहा।

​कर्मचारियों पर गिरी गाज, प्रशासन हुआ सतर्क

​वीडियो के सार्वजनिक होते ही एजेंसी संचालक ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए दो कर्मचारियों को तत्काल सेवा से बाहर कर दिया है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या इतनी बड़ी धांधली संचालक की मिलीभगत के बिना संभव है? खबर फैलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या केवल छोटे कर्मचारियों पर गाज गिरेगी या मुख्य दोषियों पर भी सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mohan-sarkar-appointed-the-aldermen-of-the-municipal-council/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

​रीवा: गैस गोदाम में अवैध रिफिलिंग करते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी, संचालक ने दो को निकाला, जांच शुरू | Khabar Digital | Khabar Digital