रीवा/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल/ सरकार द्वारा गरीबों को मुक्त में राशन देने की योजना चलाई जा रही है लेकिन इस महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजना में कुछ लोग धांधली कर रहे हैं और हितग्राहियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है हितग्राही इस लाभ से वंचित है। ताजा मामला जो प्रकाश में आया है वह रीवा जिले के त्यौंथर तहसील के ग्राम पंचायत गढ़ी का है।
गढ़ी ग्राम पंचायत में बीते तीन माह से खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है ऐसा आरोप वहां के ग्रामीणों ने लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन माह से खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है जबकि अंगूठा लगवा लिया गया है। गढ़ी ग्राम पंचायत में खाद्यान्न का वितरण वंदना स्व. सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। हितग्राही द्वारा खाद्यान्न की मांग करने पर समूह के संचालक हितग्राहियों के साथ अभद्रता करते हैं।
3 माह से नहीं वितरित किया जा रहा खाद्यान्न
महिला हितग्राही ने बताया कि समूह के संचालक द्वारा धमकी दी जाती है कि अगर ज्यादा परेशान करोगे तो तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दूंगा। समूह संचालक कहता है कि मेरी पकड़ ऊपर तक है मैं जो भी घोटाला करता हूं उसमें उच्च अधिकारियों को हिस्सा देता हूं । अब समूह संचालक की बाद में कितना सच्चाई है यह तो जांच का विषय है ।
लेकिन हितग्राहियों द्वारा त्यौंथर एसडीएम एवं विधायक को समस्या बताई गई है लेकिन उसके बाद भी तानाशाह बन चुके समूह संचालक के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है गरीब और बेसहारा जनता खाद्यान्न के लिए ऑफिसो के चक्कर लगा रही है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है। हितग्राहियों द्वारा उच्च अधिकारियों से खाद्यान्न दिलवाले की मांग की गई है।
इनका कहना
महिला हितग्राही ग्राम पंचायत गढ़ी, दुर्गावती का कहना है कि बीते तीन माह से खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है और अंगूठा लगवा लिया गया है। खाद्यान्न मांगने पर कहता है कल ले लेना परसों ले लेना ऐसे करते-करते तीन माह हो चुके हैं
महिला हितग्राही ग्राम पंचायत गढ़ी प्रेम काली ने बताया कि समूह वाले खाद्यान्न नहीं दे रहे हैं कई बार मांगने पर अभद्रता करते हैं एवं गाली गलौज करते हैं और FIRकरने की धमकी देते हैं।







