रीवा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, मृत शिक्षकों को जारी किया नोटिस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रीवा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, मृत शिक्षकों को जारी किया नोटिस

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा से शिक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। ई-अटेंडेंस लागू करने में लापरवाही की हद तब पार हो गई, जब विभाग ने नोटिस ऐसे तीन शिक्षकों को भेज दिया, जिनकी मौत पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद कई सवालों ने जन्म ले लिया कि आखिर सरकारी तंत्र में इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है, जिसमें जिम्मेदारों का पता लगाया जा रहा है।

वेतन-भत्तों की हो रही जांच
अब सवाल उठ रहा है कि क्या इन मृत शिक्षकों के नाम पर अब भी वेतन-भत्ते जारी हो रहे थे? प्रदेश के शासकीय स्कूलों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू होने के बाद विभाग की सख्ती बढ़ी है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ने 1500 से अधिक शिक्षकों को नोटिस भेज दिया कि वे शिक्षक एप पर रोजाना हाजिरी क्यों नहीं लगा रहे। लेकिन जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं कि नोटिस उन तीन शिक्षकों को भी जारी कर दिया गया जिनका देहांत काफी पहले हो चुका था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-kema-village-painter-death-accident-cctv/

नोटिस में 3 दिन के भीतर मांगा जवाब
नोटिस में उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया और चेतावनी दी गई कि जवाब न देने पर वेतन रोक दिया जाएगा। इनमें शिक्षक देवतादीन कोल की मौत 2023 में हुई थी, जबकि छोटेलाल साकेत और रामगरीब दीपांकर का निधन 2025 में हो गया था। मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है, और अधिकारी इसे 'विभागीय त्रुटि' बताकर अपना पल्ला झाड़ने में जुटे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

रीवा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, मृत शिक्षकों को जारी किया नोटिस | Khabar Digital | Khabar Digital