Rewa Crime News: शराब पार्टी के दौरान कॉन्स्टेबल की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Rewa Crime News: शराब पार्टी के दौरान कॉन्स्टेबल की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

रीवा। समान थाना क्षेत्र स्थित गड़रिया मोहल्ले में रविवार देर रात एक पुलिस आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो मैहप जिले के रामनगर थाने में पदस्थ थे। वारदात के बाद आरोपी दोस्त फरार हो गया है।

बेटे की तबीयत खराब होने पर छुट्टी लेकर आए थे घर

जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश कुमार पटेल अपने बेटे की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी लेकर गांव आए थे। रविवार रात वे परिजनों से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे पड़ोस में रहने वाले अपने मित्र राकेश तिवारी के घर पहुंचे, जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।

विवाद के बाद कनपटी पर मारी गोली

शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राकेश तिवारी ने पिस्टल से राकेश पटेल की कनपटी पर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिलता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। परिवार ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। समान थाना प्रभारी विजय सिंह के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़िये..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-update-heatwave-alert-in-30-districts-rajgarh-temperature-45-degree/
शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी