High Profile Drama: रीवा के नामी डॉक्टर को पत्नी ने 'महिला मित्र' के साथ बीच सड़क पकड़ा… जमकर चले लात-घूंसे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

High Profile Drama: रीवा के नामी डॉक्टर को पत्नी ने 'महिला मित्र' के साथ बीच सड़क पकड़ा… जमकर चले लात-घूंसे

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ विंध्य क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े नर्सिंग होम के संचालक एक नामी चिकित्सक (हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) के लिए बुधवार का दिन 'ब्लैक वेडनेसडे' साबित हुआ। शहर की व्यस्त सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर की पत्नी ने उन्हें उनकी एक महिला मित्र के साथ कार के अंदर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और करीब एक घंटे तक सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

पीछा कर पत्नी ने घेरी कार
मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर पिछले कुछ समय से अपनी गतिविधियों को लेकर शक के घेरे में थे। बुधवार की दोपहर जब डॉक्टर अपनी लग्जरी कार से महिला मित्र के साथ शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनकी पत्नी ने पीछा कर उनकी कार को बीच सड़क पर रुकवा लिया। जैसे ही डॉक्टर की पत्नी ने कार का दरवाजा खोला और अंदर पति को महिला मित्र के साथ देखा, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

बीच सड़क 'महिला मित्र' की धुनाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामला केवल बहस तक सीमित नहीं रहा। डॉक्टर की पत्नी ने आव देखा न ताव, कार में बैठी महिला मित्र को बाहर खींच लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे और मारपीट को देख लोग ठिठक गए। डॉक्टर अपनी पत्नी को शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, लेकिन आक्रोशित पत्नी के सामने उनकी एक न चली।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-assembly-stray-dog-issue-atif-akeel-kailash-vijayvargiya-debate/

शहर में चर्चा का विषय
रीवा के चिकित्सा जगत में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। चूंकि डॉक्टर साहब विंध्य क्षेत्र के एक जाने-माने नर्सिंग होम के संचालक हैं, इसलिए इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रसूखदार परिवार की आपसी कलह सड़क पर नुमाइश बन गई।

पुलिस तक पहुंच सकता है मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के पहुंचने की भी खबर है। हालांकि, हाई-प्रोफाइल मामला होने के कारण अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की पुष्टि नहीं हुई है। शहर के संभ्रांत वर्ग में इस घटना की तीखी चर्चा है कि कैसे एक प्रतिष्ठित पद पर बैठे व्यक्ति की निजी जिंदगी के विवाद ने सार्वजनिक रूप से उनकी साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=LyXdwoIk5Io
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

High Profile Drama: रीवा के नामी डॉक्टर को पत्नी ने 'महिला मित्र' के साथ बीच सड़क पकड़ा… जमकर चले लात-घूंसे | Khabar Digital | Khabar Digital