रीवा/ अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते रिश्तों का खून हो गया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचा, जहां गंभीर स्थिति में घायल का इलाज जारी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
यह था मामला
घटना कल शाम करीब पांच बजे की है। बताया गया कि खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई गणपत साहू और राकेश साहू ने बड़े भाई हनुमान साहू पर बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है, जहां पर घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना प्रभारी जीपी पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने किया विशेष टीम का गठन
भाई पर हमला करने के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है, जोकि आरोपी की तलाश में छापामार कार्रवाई कर रही है, पुलिस टीम का दावा है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।







