Rewa Murder: आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित कोल की चाकू मारकर हत्या

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Rewa Murder: आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित कोल की चाकू मारकर हत्या

डेस्क। मध्यप्रदेश के रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित कोल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शहर की शांति विहार कॉलोनी के पास व्यस्त बाजार में हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइक बरामद की हैं और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

बाजार में घेरकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, अमित कोल किसी जरूरी काम से शांति विहार कॉलोनी के बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर आए 2 से 3 अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हमले में गंभीर रूप से घायल अमित कोल सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

घटना के बाद आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हत्या की खबर से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

चार टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश

सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। पुरानी रंजिश और दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जिले में नाकेबंदी कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tiger-state-mp-81-tiger-deaths-in-14-months-kanha-bandhavgarh-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी