सुल्तानपुर/खबर डिजिटल/ पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शाखा सुल्तानपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही ।
अमेठी जनपद के टिकरी गांव निवासी डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी भारतीय जीवन बीमा निगम में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के चलते भारतीय जीवन बीमा निगम क्षेत्र में लंबे समय से कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। यही नहीं डॉ धर्मेंद्र पत्रकारिता के क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार में जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व के साथ अन्य सामाजिक कार्यों को करके समाज से जुड़े रहने वाले हैं। यही नहीं भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा सुल्तानपुर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने इन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
विश्व की अग्रणी बीमा संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा सुल्तानपुर वर्तमान वित्तीय वर्ष में समूचे देश की 2048 शाखाओं में सबसे पहले 10000 पॉलिसी करके प्रथम स्थान हासिल करने वाली पहली शाखा बनी है । सुल्तानपुर की इसी शाखा में क्षेत्रीय प्रबंधक सहित मंडल कार्यालय से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने शाखा की इस गौरवमई उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। क्षेत्रीय प्रबंधक एम सी जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें सही वक्त पर सही निर्णय लेना चाहिए ।वर्तमान समय डिजिटल इनिशिएटिव का है ।
ऐसे में हम डिजिटल माध्यम से काम करके जहां अपने बीमा धारकों को और बेहतर सेवा एवं सुविधा मुहैया करवा सकते हैं वही स्वयं को भी और बेहतर बनाकर निगम की उन्नति और प्रगति में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। संगोष्ठी में आर एम मार्केटिंग आशु भटनागर ने सभी बीमा धारकों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम का सर्वाधिक उपयोगी ऐप माई एल आई सी ऐप के बारे में बताते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से जिस तरीके से हम इस बदलते हुए समय में बैंक का काम अपने मोबाइल ऐप से कर ले रहे हैं उसी तरीके से माई एल आई सी ऐप के जरिए हम अपना पता परिवर्तन,नेफ्ट फीडिंग सहित अनेकों कार्य कर सकते हैं।
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक मनोज कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे देश में अपना परचम लहरा रही सुल्तानपुर शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों,विकास वाहिनी , सी एल आई ए, सहित सम्मानित अभिकर्ता साथियों को अब और भी मजबूती से काम करते हुए नंबर वन बने रहना है। कार्यक्रम को विपणन प्रबंधक डॉ श्री पति वर्मा, प्रबंधक विक्रय संजय कुमार सिंह, सी एल आई ए मैनेजर पवन कुमार मिश्र ने भी संबोधित किया। आभार ज्ञापन में सुल्तानपुर शाखा के ऊर्जावान मुख्य प्रबंधक अजीम इकबाल ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए सुल्तानपुर शाखा को नंबर एक पर बने रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सुल्तानपुर सी एल आई ए मैनेजर चंचल मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक जी सी राय , चंचल मिश्र, सोमदत्त शर्मा, अमन कपूर, राम सकल वर्मा, विकास अधिकारी डी के सिंह, ध्रुव कुमार मौर्य, अरविंद सिंह लीका दयाराम यादव , सी एल आई ए डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी,आबिद उल्ला, बद्री विशाल उपाध्याय सहित विविध कार्यों के उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया।







