MP By Election 2024 : विजयपुर से रावत, बुधनी से कार्तिकेय सिंह लगभग तय!

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP By Election 2024 : विजयपुर से रावत, बुधनी से कार्तिकेय सिंह लगभग तय!

MP By Election 2024 :मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि बुधनी से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उत्तराधिकारी का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। विजयपुर में रामनिवास रावत को प्रत्याशी बनाने के लिए सिंगल नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

बुधनी के लिए पैनल में विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव के अलावा कार्तिकेय सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बुधनी से शिवराज और विजयपुर से कांग्रेस की टिकट पर रामनिवास रावत चुनाव जीते थे। शिवराज सांसद बन गए और रावत ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आकर विधानसभा की सदस्यता त्याग दी।

इसी कारण दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और महामंत्री हितानंद उपस्थित थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी समय में होने वाले विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने कई सुझाव दिए। बैठक में आए इन सभी सुझावों को पैनल बनाकर आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा।

विजयपुर से रावत का सिंगल नाम

विजयपुर में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत का सिगल नाम सामने आया है। विजयपुर में रामनिवास रावत ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। वे वर्तमान में मोहन यादव सरकार में मंत्री हैं। रावत ने जीवाजी यूनिवर्टीसी ग्वालियर से बीएससी,एमए और एलएलबी की पढ़ाई की है। रावत पहली बार 1988 में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष बने। साल 1990 में मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद हाल ही में उन्होंने साल 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। छह बार के विधायक रावत दिग्विजय सिंह मत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं। बता दें विजयपुर सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। इसके बाद भाजपा ने रावत को प्रदेश सरकार में वन मंत्री बना दिया। वहीं, बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से सांसद बनने के बाद विधानसभा सीट खाली हुई थी।

नाराज विधायकों से सीएम-अध्यक्ष की बात

बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भाजपा के नाराज विधायकों से चर्चा की। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप लहरिया ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में अक्सर आते रहते हैं, हमारी कोई समस्या नहीं है। पार्टी से जुड़े हुए कामों के लिए हम अक्सर आते हैं और आज भी आए हैं। वहीं, विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे यहां तक पहुंचाया, उनकी मांगों को लेकर मेरी नाराजगी थी। नाराजगी खत्म हो गई है। सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने पर पटेरिया ने कहा कि जब आदमी क्षसिक आक्रोश और डिप्रेशन में आता है तब वह आवेशित हो जाता है। उस समय मैं दुखी था। सभी विधायकों की बातें सुनी जा रही है पार्टी एकजुर् है। डॉक्टर पर कार्रवाई के बाद मैं संतुष्ट हूं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP By Election 2024 : विजयपुर से रावत, बुधनी से कार्तिकेय सिंह लगभग तय! | Khabar Digital | Khabar Digital