Raktanchal 3 Promotion: महाकाल की शरण में पहुंचे निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा और चंदन राय, भस्म आरती में हुए शामिल

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Raktanchal 3 Promotion: महाकाल की शरण में पहुंचे निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा और चंदन राय, भस्म आरती में हुए शामिल

डेस्क। ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'रक्तांचल-3' के प्रमोशन के बीच अभिनेता निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा और 'पंचायत' फेम चंदन राय बुधवार तड़के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। तीनों कलाकारों ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

इंदौर में प्रमोशन के बाद उज्जैन पहुंचे कलाकार

'रक्तांचल-3' की टीम वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए इंदौर आई थी। मंगलवार को मीडिया से बातचीत के बाद कलाकारों ने बुधवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया।

दो घंटे तक भस्म आरती में रहे शामिल

बुधवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे कलाकारों ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद उन्होंने नंदी महाराज का पूजन किया और परंपरा के अनुसार उनके कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पूजन किया। साथ ही मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए।

क्रांति प्रकाश झा बोले- यह अनुभव शब्दों में नहीं बता सकता

दर्शन के बाद अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर वह बेहद भावुक हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिलने से उन्हें आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा का एहसास हुआ।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-gas-pipeline-blast-high-court-bjp-councillor-balamukund-soni-case-3-august-hearing/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Raktanchal 3 Promotion: महाकाल की शरण में पहुंचे निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा और चंदन राय, भस्म आरती में हुए शामिल | Khabar Digital | Khabar Digital