राजगढ़: गैस सिलेंडर विस्फोट में युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

राजगढ़: गैस सिलेंडर विस्फोट में युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

राजगढ़/ब्यावरा। जिले के ब्यावरा शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवधाम कॉलोनी में एक घर के रसोईघर में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना सुबह करीब 5 बजे राजगढ़ बायपास स्थित शिवधाम कॉलोनी में हुई। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह भल्ला (60 वर्ष) के घर के किचन में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - जिला पंचायत सीईओ गुना - Khabar Digital

हादसे में सुरेंद्र सिंह भल्ला और उनकी पत्नी पद्मा भल्ला बुरी तरह झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नरसिंहगढ़ के पास सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। पद्मा भल्ला का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपत्ति घर में अकेले थे। घर में पीएनजी गैस कनेक्शन के साथ एलपीजी सिलेंडर भी मौजूद था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और यह जांच का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल ब्यावरा में पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nigam Mandal 2nd List: निगम मंडल की दूसरी सूची, इन नेताओं के नामों की होगी घोषणा!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

राजगढ़: गैस सिलेंडर विस्फोट में युवक की मौत, महिला गंभीर घायल | Khabar Digital | Khabar Digital