Rajgarh News: गरीब को मिला इंसान रूपी भगवान… 37 वर्षीय युवक के शरीर से निकाली गईं 17 गांठें

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rajgarh News: गरीब को मिला इंसान रूपी भगवान… 37 वर्षीय युवक के शरीर से निकाली गईं 17 गांठें

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं, ये कहावत एक बार फिर सही साबित हुई, जब राजगढ़ जिले में पदस्थ सर्जन डॉ. अंकुर देशवाली ने एक 37 वर्षीय गरीब युवक का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर उसे नई जिंदगी दी। राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी यह युवक पिछले 8–10 वर्षों से शरीर में सूजन और कई गांठों की समस्या से पीड़ित था। निजी अस्पतालों में इलाज के लिए लगभग एक लाख रुपये का खर्च बताया गया था, जो उसके परिवार के लिए संभव नहीं था। अंततः उसने डॉ. देशवाली से संपर्क किया।

सिविल अस्पताल सारंगपुर में हुआ सफल ऑपरेशन
जांच के बाद मरीज को सिविल अस्पताल सारंगपुर में भर्ती किया गया। 13 फरवरी को हुए ऑपरेशन में मरीज के शरीर से कुल 17 सिस्ट (गांठें) सफलतापूर्वक निकाली गईं। ऑपरेशन के दौरान निकाले गए टिश्यू को बायोप्सी जांच के लिए भेजा गया। वर्तमान में मरीज की हालत स्थिर है और वह स्वस्थ है।

लगातार कर रहे हैं सफल सर्जरी
डॉ. देशवाली ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने हाल के महीनों में कई जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं, जिसमें नवंबर माह में 4 सर्जरी, दिसंबर माह में 13 सर्जरी, जनवरी माह में 14 सर्जरी, फरवरी माह में अब तक 7 सर्जरी, इन सर्जरी के माध्यम से गैंगलियन (कलाई/हाथ की नसों की गांठ), सेबेशियस सिस्ट, लिपोमा, शरीर में फंसी बाहरी वस्तु, खतना, नेक्रोटाइजिंग फैशियाइटिस, सेल्युलाइटिस, डायबिटिक फुट, अपेंडिसाइटिस और हाइड्रोसील जैसी गंभीर बीमारियों का सफल उपचार किया गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-congress-district-presidents-action-plan-corporator-ticket-rule/

गरीब-अमीर सभी के लिए समर्पित सेवा
विशेष बात यह है कि डॉ. देशवाली ने कई जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। वे सप्ताह में तीन दिन सारंगपुर और तीन दिन जिला अस्पताल राजगढ़ में अपनी सेवाएं देते हैं। इतना ही नहीं, वे अपने निजी वाहन से सफर कर दोनों स्थानों पर पहुंचकर मरीजों का उपचार करते हैं।

ऐसे डॉक्टर मिलना सौभाग्य की बात
राजगढ़ जिले को ऐसे समर्पित और कुशल सर्जन का लाभ मिलना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उनकी सेवाओं से न केवल मरीजों को राहत मिल रही है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=-eNOB9DOX5w
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Rajgarh News: गरीब को मिला इंसान रूपी भगवान… 37 वर्षीय युवक के शरीर से निकाली गईं 17 गांठें | Khabar Digital | Khabar Digital