राजगढ़: हंस ट्रेवल्स बस और कंटेनर की भिड़ंत, 1 की मौत, 28 घायल

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

राजगढ़: हंस ट्रेवल्स बस और कंटेनर की भिड़ंत, 1 की मौत, 28 घायल

राजगढ़/ब्यावरा। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा से इंदौर जा रही हंस ट्रेवल्स की यात्री बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए।

यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-52 पर ब्यावरा-पचोर के बीच करनवास थाना क्षेत्र में आजाद पेट्रोल पंप के पास तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

Khabar Digital., Top Hindi news, MP, CG Hindi News, Latest News

हादसे में दतिया निवासी बस क्लीनर कल्लू राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 28 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घायल यात्री सचिन सेन (ग्वालियर) ने बताया कि बस अचानक कंटेनर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - जिला पंचायत सीईओ गुना - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

राजगढ़: हंस ट्रेवल्स बस और कंटेनर की भिड़ंत, 1 की मौत, 28 घायल | Khabar Digital | Khabar Digital