12 वर्षीय मासूम की जिंदगी से खिलवाड़, राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

12 वर्षीय मासूम की जिंदगी से खिलवाड़, राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

राजगढ़। जिले में एक 12 वर्षीय मासूम बालिका के कथित बाल विवाह, खरीद-फरोख्त, शोषण और प्रताड़ना से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामले का खुलासा होते ही कोतवाली राजगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

महिला एवं बाल अपराधों को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के सख्त निर्देशों के बीच यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में पीड़िता के पिता की मृत्यु के बाद परिवार की परिस्थितियां पूरी तरह बदल गईं। आरोप है कि इसके बाद बालिका और उसकी मां को दूसरे जिले से राजगढ़ लाया गया, जहां कथित रूप से नाबालिग का बाल विवाह करा दिया गया। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि इस कथित विवाह के बदले बड़ी रकम और जेवरात का लेनदेन किया गया।

पीड़ित बालिका ने पुलिस को दिए बयान में शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना, जबरन घरेलू कार्य कराने और कई स्तरों पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बालिका को संरक्षण में लेकर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई शुरू की।

संवेदनशीलता से हुई कार्रवाई, खुली पूरी परत

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मखेनिया के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस टीम ने बेहद संवेदनशील तरीके से बालिका से संवाद किया। प्रारंभिक स्तर पर बच्ची को मनोवैज्ञानिक रूप से सहज किया गया, जिसके बाद उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की। इसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला-

कोतवाली थाना राजगढ़ में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मानव तस्करी, नाबालिग से जुड़े अपराध, अवैध बंधक बनाने, प्रताड़ना और बाल विवाह से संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं।

5 आरोपी सलाखों के पीछे, मुख्य आरोपी पर इनाम

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित पति, सहयोगियों और मामले में शामिल अन्य आरोपियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी पवन उर्फ परमाल गुर्जर फिलहाल फरार बताया जा रहा है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

12 वर्षीय मासूम की जिंदगी से खिलवाड़, राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार | Khabar Digital | Khabar Digital