Rajgarh Breaking News: ब्यावरा सिविल अस्पताल में नसबंदी को लेकर हंगामा… परिजनों ने अस्पताल का गेट किया बंद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rajgarh Breaking News: ब्यावरा सिविल अस्पताल में नसबंदी को लेकर हंगामा… परिजनों ने अस्पताल का गेट किया बंद

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ जिले के ब्यावरा सिविल अस्पताल में शुक्रवार को नसबंदी को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। नसबंदी कराने आई महिलाओं और उनके परिजनों ने डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया और नसबंदी करने आए डॉक्टर को अस्पताल परिसर से बाहर नहीं जाने दिया।

30 महिलाएं नसबंदी के लिए भर्ती
जानकारी के अनुसार, बीते दो दिनों से करीब 30 महिलाएं नसबंदी के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। आरोप है कि महिलाओं को बेहोशी के इंजेक्शन लगाए जाने के बाद डॉक्टरों ने जांच में कमी बताकर ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया। इससे महिलाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

बेहोशी का लगाया इंजेक्शन, ऑपरेशन से किया इंकार
परिजनों का कहना है कि बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद ऑपरेशन से मना करना गंभीर लापरवाही है। इस मामले से नाराज़ परिजनों ने सर्जन को घेर लिया, अस्पताल के गेट बंद कर दिए और डॉक्टर के वाहन के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।

परिजन कर रहे कार्रवाई की मांग
हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। परिजन दोषी डॉक्टरों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-maihar-toll-barrier-assault-bjp-mla-nephew-video-viral/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी