'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के नाम पर साइबर ठगी… फर्जी एप डाउनलोड करते ही खाता खाली

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के नाम पर साइबर ठगी… फर्जी एप डाउनलोड करते ही खाता खाली

रायसेन/नसीम अली/खबर डिजिटल/ साइबर ठगों ने एक बार फिर सरकारी योजना के नाम पर भोले-भाले ग्रामीण को निशाना बना लिया। रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी किसान किशन सिंह लोधी के खाते से 18 हजार 200 रुपये की ठगी कर ली गई। जिसके बाद से अब किसान परेशान है, और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मोबाइल पर आई थी एपीके लिंक
जानकारी के अनुसार, किशन सिंह के मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के नाम से एक एपीके लिंक आया था। किसान के बच्चों ने अनजाने में उक्त एप डाउनलोड कर लिया। इसके कुछ समय बाद ही गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे, तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से 18 हजार 200 रुपये उड़ गए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/maihar-youth-climbs-electric-tower-after-girlfriend-betrayal/

किसान ने की साइबर पुलिस को शिकायत
घटना का पता चलते ही किसान ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। किशन सिंह का कहना है कि लिंक डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया था, जिसके बाद खाते से पैसे अपने आप निकल गए।

फर्जी लिंक भेजकर हुई ठगी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर अपराधी अब सरकारी योजनाओं और सहायता योजनाओं के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं। लगातार जागरूकता अभियान के बावजूद कई लोग अब भी इन जालसाजों के शिकार हो रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के नाम पर साइबर ठगी… फर्जी एप डाउनलोड करते ही खाता खाली | Khabar Digital | Khabar Digital