कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बूचड़खाने पर दबिश

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बूचड़खाने पर दबिश

सिवनी/खबर डिजिटल/राकेश यादव/ सिवनी शहर के हड्डी गोदाम स्थित टीपू सुल्तान चौक के पास संचालित अवैध बूचड़खाने पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 मवेशियों को मुक्त कराया है। मौके से पशु वध में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामग्री भी जब्त की गई, जबकि एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में गौवंश अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व अमले और नगर पालिका के साथ संयुक्त कार्रवाई की।

दबिश के दौरान पुलिस ने 11 मवेशियों को खराब हालत में बरामद किया। पशु चिकित्सकों के अनुसार कुछ मवेशी बीमार पाए गए तथा उन्हें बिना चारे-पानी के रखा गया था। सभी मवेशियों को नगर पालिका के वाहन से सुरक्षित गौशाला भेजा गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बका, रस्सियां, लकड़ी की दूंठ और लोहे के एंगल सहित अन्य सामान जब्त किया है। मौके से अरबाज खान (26 वर्ष) नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर पालिका द्वारा अवैध बूचड़खाने को सील कर दिया गया है।सिवनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गौवंश तस्करी या अवैध वध की सूचना तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाना में दें। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा 5000 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी