भारतीय काल गणना की वैज्ञानिकता पर RNTU में गूंजा भारतीय ज्ञान परंपरा का स्वर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भारतीय काल गणना की वैज्ञानिकता पर RNTU में गूंजा भारतीय ज्ञान परंपरा का स्वर

भोपाल। Rabindranath Tagore University रबींद्रनाथ टैगोर विश्ववोद्यालय भोपाल में भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर “भारतीय नववर्ष एवं भारतीय काल गणना की वैज्ञानिकता” विषय पर एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन कथा सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत, प्राच्य भाषा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र, मानविकी एवं उदार कला संकाय तथा विश्व रंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक शर्मा ने अपने विस्तृत एवं शोधपरक व्याख्यान में भारतीय काल गणना प्रणाली को पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने जंतर मंतर से प्राप्त खगोलीय उपकरणों एवं संरचनाओं की तस्वीरों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि प्राचीन भारत में समय-गणना केवल परंपरा नहीं, बल्कि खगोल विज्ञान और गणितीय सटीकता पर आधारित एक विकसित वैज्ञानिक प्रणाली थी।

उन्होंने ‘युगाब्द’ एवं ‘होरा’ जैसे सूक्ष्म समय-मानकों की विस्तार से व्याख्या करते हुए बताया कि भारतीय काल गणना पद्धति अत्यंत वैज्ञानिक एवं सुसंगत है। साथ ही उन्होंने उपनिवेशवादी काल में अंग्रेजों की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को कमजोर करने के प्रयास किए गए, किंतु इसकी प्रासंगिकता आज भी अक्षुण्ण बनी हुई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमिताभ सक्सेना ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा में काल गणना को वर्तमान समय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ. सावित्री सिंह परिहार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रूप से आगे बढ़ाया। अंत में आभार प्रदर्शन कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

24 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 1 hour ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

भारतीय काल गणना की वैज्ञानिकता पर RNTU में गूंजा भारतीय ज्ञान परंपरा का स्वर | Khabar Digital | Khabar Digital