राहगीरी डे में गूंजेगा स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश, रविवार को फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने आयोजन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राहगीरी डे में गूंजेगा स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश, रविवार को फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने आयोजन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर में स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा रविवार 26 अप्रैल को राहगीरी डे का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड स्थित फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने आयोजित होगा।नगर निगम की इस पहल के तहत निर्धारित मार्ग को वाहन मुक्त रखा जाएगा, जहां नागरिक योग, खेलकूद और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। कार्यक्रम में जुंबा, रस्सा खींच, पिट्टू, शतरंज, कैरम, स्केटिंग, म्यूजिकल चेयर सहित 25 से अधिक गतिविधियां आयोजित होंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन ने बताया कि राहगीरी डे केवल मनोरंजन नहीं बल्कि स्वच्छता जागरूकता का भी मंच बनेगा। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ और जनसंवाद के माध्यम से कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के सीमित उपयोग और सार्वजनिक स्थलों की सफाई बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि पूर्व में हुए राहगीरी डे को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और यह आयोजन जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। प्रशासन ने सभी आयु वर्ग के लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहर के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

राहगीरी डे में गूंजेगा स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश, रविवार को फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने आयोजन | Khabar Digital | Khabar Digital