Jhabua News:केंद्र के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, महात्मा गांधी नाम हटाने का विरोध

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News:केंद्र के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, महात्मा गांधी नाम हटाने का विरोध

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/केंद्र की भाजपा समर्थित मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्वरूप में बदलाव एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। स्थानीय बस स्टैंड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिलेभर से सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

धरना प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संसद में सर्वसम्मति से मनरेगा कानून पारित किया गया था। यह योजना करोड़ों ग्रामीण, गरीब, वंचित और अति-गरीब परिवारों के लिए रोज़गार की गारंटी बनी। इससे पलायन पर रोक लगी, ग्राम पंचायतों को मजबूती मिली और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस योजना को कमजोर कर गांधी जी के सपनों को चकनाचूर करने पर आमादा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

सभा को संबोधित करते हए विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया

विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने लगातार मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास किया। कोरोना महामारी के दौरान यही योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की तानाशाही सोच के चलते देश के करोड़ों गरीबों से उनका रोजगार छीना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी घर-घर, सड़क-सड़क और संसद तक इस फैसले का विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि गांधीवादी जोड़ने की बात करते हैं जबकि गोडसेवादी तोड़ने की राजनीति करते हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि भाजपा सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है, जबकि विकास कोसों दूर है। मनरेगा कांग्रेस की ऐतिहासिक योजना रही है, जिसमें बदलाव और महात्मा गांधी का नाम हटाना कांग्रेस को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है।

धरना प्रदर्शन को विधायक वीर सिंह भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, वाल सिंह मेडा, प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल, रूप सिंह डामोर, नटवर डोडियार, ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख, खुना गुड़िया, यामीन शेख, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्वेता गंगा मोहनिया, जितेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मानसिंह मीणा, कालू सिंह नलवाया, शीला भूरिया, सुरेश समीर, राकेश डामोर, भूरसिंह वसुनिया, थावरिया डामोर, वसीम सैयद, लोकेंद्र बिलवाल, किलो भूरिया, पुनीत पडियार, सायरा बानो, शीला मकवाना, गोलू कुरैशी, गुफरान कुरैशी, बंटी डामोर, जितेंद्र शाह, प्रताप सिंह सोलंकी, करीम शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरना प्रदर्शन का संचालन प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने किया, जबकि अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 1 hour ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

और पढ़ें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े