ओरछा के कायाकल्प की तैयारी: हुड़को CMD संजय कुलश्रेष्ठ ने किया प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

ओरछा के कायाकल्प की तैयारी: हुड़को CMD संजय कुलश्रेष्ठ ने किया प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण

निवाड़ी/ओरछा(मध्यप्रदेश)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी ओरछा के समग्र और योजनाबद्ध विकास को अब नई गति मिलने वाली है। मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा ओरछा के नियोजन (Planning) की जिम्मेदारी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुड़को) को सौंपी गई है। इसी सिलसिले में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए हुड़को के सीएमडी संजय कुलश्रेष्ठ ने ओरछा का विस्तृत दौरा किया।

यह भी पढें-55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

​पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं का होगा संगम उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने “अर्बन इन्वेस्ट विंडो” के अंतर्गत प्रदेश के जिन प्रमुख क्षेत्रों को विकास के लिए चिन्हित किया है, उनमें ओरछा प्रमुखता से शामिल है। निरीक्षण के दौरान श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ओरछा को पर्यटन, मजबूत आधारभूत संरचना और आधुनिक नगरीय सुविधाओं के माध्यम से एक 'आदर्श नगर' के रूप में स्थापित करना है।

​अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन अपने प्रवास के दौरान सीएमडी कुलश्रेष्ठ ने पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों और सलाहकारों से वर्तमान में चल रहे और भविष्य के प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पटेरिया ने नगरीय निकाय की प्राथमिकताओं से अवगत कराया।

यह भी पढें- सोने-चांदी के दामों में आई तेजी या पड़ी फीकी, एक मिनट में जानें रेट – Khabar Digital

नगर परिषद अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने नगरवासियों की आकांक्षाओं और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की जरूरतों को प्रमुखता से रखा। मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर ने बताया कि इस योजना से न केवल शहर का स्वरूप बदलेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और भौतिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

​दौरे के समय हुड़को की ओर से सुश्री तृप्ति और धर्म प्रकाश खुशलानी मौजूद रहे। नगर परिषद के उपयंत्री सूरज गर्ग, दीपक विश्वकर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।इस उच्च स्तरीय दौरे के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि ओरछा के विकास कार्यों में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढें- मोहन सरकार बनाने जा रही नए निगम मंडल, लिया बड़ा फैसला

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ओरछा के कायाकल्प की तैयारी: हुड़को CMD संजय कुलश्रेष्ठ ने किया प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital