दद्दा धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन की तैयारी जारी, प्रशासन ने लिया जायजा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दद्दा धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन की तैयारी जारी, प्रशासन ने लिया जायजा


दद्दा धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन की तैयारी जारी, प्रशासन ने लिया जायजा

कटनी – 9 से 13 नवम्बर तक दद्दा धाम में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनव विश्वकर्मा महोत्सव स्थल पर पहुंचे और प्रबंधन समिति से आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उनके साथ प्रशासन के अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि आयोजन सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो। जायजा लेने के दौरान निगम आयुक्त तपस्या परिहर, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया, माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे यातायात प्रभारी राहुल पांडे दद्दा जी के सुपुत्र पंडित नीरज त्रिपाठी, तनवीर खान,सुमित (संजू अजमानी) दीपक जैन
दद्दा जी शिष्य मंडल के मीडिया प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, दीपक दुबे राहुल गर्ग संतोष गुप्ता गोविंद पटेल, नितेश दुबे अमित पांडे आशीष गुप्ता नितिन पाठक मौजूद रहे।

भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
महोत्सव के दौरान दद्दा धाम में अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

पार्थिव शिवलिंग निर्माण – प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से शुभारंभ।

महारुद्राभिषेक एवं भंडारा/महाप्रसाद – दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक।

अमृतमयी कथा – 11 से 13 नवम्बर तक सायं 4 बजे पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी (वृंदावन) द्वारा।

प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त
मुख्य अनुष्ठान 11 नवम्बर (अगहन कृष्ण पक्ष सप्तमी) को प्रातः 10 बजे संपन्न होगा।

इस अवसर पर देशभर के प्रसिद्ध संत एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

विशेष कथावाचक और संतजन
पंडित मोहित मराल गोस्वामी जी (राधा वल्लभ मंदिर, वृंदावन)

पंडित अनिरुद्ध आचार्य जी (गौरी गोपाल आश्रम, वृंदावन)

पंडित पुंडरीक गोस्वामी जी (कथावाचक, वृंदावन)

रेणुका जी (राधा रमण मंदिर, वृंदावन)

संत लाल दास साईं जी (झूलेलाल मंदिर, छत्तीसगढ़)

प्रतिदिन संगीतमय भक्ति संध्या
महोत्सव के दौरान दद्दा धाम में प्रतिदिन संगीतमय भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के लोकप्रिय भजन गायक और कलाकार अपने गीतों और भजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेंगे। 9 नवम्बर को संजो बघेल सुबह 9 बजे अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 11 नवम्बर को शाम 6 बजे कन्हैया मित्तल जी की भजन संध्या आयोजित होगी। 12 नवम्बर को चित्र विचित्र जी महाराज शाम 6 बजे भक्तों के साथ भक्ति रस में डूबेंगे। महोत्सव के समापन दिन 13 नवम्बर को निकुंज कामरा, आरुषि गंभीर, भक्त भगवान प्रभु जी और बृजरस अनु रानी ‘पूर्णिमा’ जी शाम 6 बजे अपने संगीत और भजन के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इन संध्याओं में भक्तिरस, संगीत और भावनाओं का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

दद्दा धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन की तैयारी जारी, प्रशासन ने लिया जायजा | Khabar Digital | Khabar Digital