गर्भवती से मारपीट का आरोप, नवजात की मौत के बाद एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

गर्भवती से मारपीट का आरोप, नवजात की मौत के बाद एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- जिला अस्पताल में 27 अगस्त की रात ऑपरेशन के बाद पिंकी चौधरी ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। बच्ची का शव लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दो महीने पुरानी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए।परिजनों का आरोप है कि 27 जून को बड़खेरा में पानी भरने के विवाद को लेकर गर्भवती पिंकी चौधरी के साथ रेखा चौधरी और उसके पति संतोष चौधरी ने मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान पिंकी के पेट में भी चोट पहुंची थी। परिजनों के मुताबिक घटना की शिकायत बिलहरी चौकी में दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।अब नवजात की मौत के बाद परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि बच्ची की मौत का जून की घटना से चिकित्सकीय संबंध है या नहीं, यह जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी