पंचायती राज विभाग से सामने आया लाखों रुपये का गबन का मामला

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पंचायती राज विभाग से सामने आया लाखों रुपये का गबन का मामला

अमेठी: जिले के पंचायती राज विभाग में लाखों के गबन का मामला सामने आया है। जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) बनवारी सिंह ने पंचायती राज विभाग में तैनात पूर्व डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, जूनियर क्लर्क प्रशांत कुमार शुक्ला समेत दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि उमाकांत पांडेय अभी महोबा के डीपीआरओ हैं।

डीपीआरओ के जॉंंच में मामला सही पाया गया

इस शिकायत के बाद सीडीओ के निर्देश पर मौजूदा डीपीआरओ बनवारी सिंह ने जॉंंच की तो गबन का मामला सही निकला। जॉंंच में पाया गया कि मार्च 2017 दो लाख 90 हजार 714 रुपये का गबन हुआ है। इनमें से प्रशांत कुमार ने अपने खाते में एक लाख 45 हजार 996 रुपये जमा कराए हैं। सिरताज के खाते में 72,359 रुपये और सिद्धार्थ के खाते में 72,145 हजार रुपये और जमा हुए हैं। हालांकि, पूर्व डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने अपने खाते में रुपये तो नहीं जमा कराए लेक‌िन चूंकि उनकी सहमति और हस्ताक्षर से ही ये गबन हुआ है, इसलिए इस मामले में उनकी भी मिलीभगत देखते हुए उनके खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

लखनऊ के तेलीबाग निवासी अविनाश कुमार ने 18 दिसंबर 2017 को मुख्य विकास अधिकारी से ये शिकायत की थी कि पूर्व डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, जूनियर क्लर्क प्रशांत कुमार शुक्ला, कंप्यूटर ऑपरेटर सिरताज और सफाईकर्मी सिद्धार्थ काकुस्थ ने मिलकर क्षेत्र पंचायतों को आवंटित अनुदान की राशि का गबन कर अपने खाते में डाल लिया है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पंचायती राज विभाग से सामने आया लाखों रुपये का गबन का मामला | Khabar Digital | Khabar Digital