उपचुनाव के लिए BJP ने मैदान में उतरने के लिए तय किए ये उम्मीदवार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

उपचुनाव के लिए BJP ने मैदान में उतरने के लिए तय किए ये उम्मीदवार

भोपाल। कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। इसे केंद्रीय संसदीय कमेटी को भेजा गया है। कमेटी ही इस पर अंतिम फैसला लेगी। प्रदेश संगठन ने अशोकनगर जिले के मुंगावली से श्रीमती बाईसाहब यादव और शिवपुरी जिले के कोलारस से देवेंद्र जैन के नाम तय किए हैं। भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में कोलारस और मुंगावली उपचुनवा के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुका है। ऐसे में भाजपा ने तमाम समीकरणों को ध्यान रखते हुए और जातिगत गणित को देखते हुए प्रत्याशी शॉर्ट लिस्ट किए। अंत में मुंगावली से श्रीमती बाईसाहब यादव और कोलारस से देवेंद्र जैन के नाम तय किए।

पार्टी ने पत्ता कारोबारी देवेन्द्र जैन का नाम तय किया। उनके अलावा सुरेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र रघुवंशी और रामकृष्ण रिछारिया के नाम भी दौड़ में थे। वहीं मुंगावली से पार्टी ने स्व. राव देशराज की पत्नी श्रीमती बाईसाहब यादव का नाम तय किया है। यहां से मलकीत सिंह भी दौड़ में थे। प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल ये नाम पार्टी की केंद्रीय संसदीय कमेटी को भेजे गए हैं। वहां से फैसला आने के बाद ही नामों की अधिकृत घोषणा की जाएगी। कांग्रेस ने कोलारस से महेंद्र सिंह यादव को और मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों ही सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का खासा प्रभाव है। कोलारस और मुंगावली में 24 फरवरी को मतदान हैं जबकि 28 फरवरी को नतीजे आएंगे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी